SPONSORED · राजेश मसाले के साथ
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश

बीमार मां को अस्पताल ले जाते समय कार में लगी भीषण आग, पूर्व सरपंच दंपति समेत 4 लोग जिंदा जले

अजमेर में एक कार में भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें जिंदा जलकर 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पूर्व सरपंच, उनकी मां, उनकी पत्नी और भांजी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कार में लगी भीषण आग
घटनास्थल पर पहुंची राहत और बचाव टीमें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक कार में अचानक भीषण आग लगने से जिंदा जलकर चार लोगों की मौत हो गई। पूर्व सरपंच, उनकी पत्नी और भांजी सहित तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसीं जिला परिषद सदस्य ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां और जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे वे अपनी कार से निकले थे। गाड़ी में रामसिंह चौधरी के साथ उनकी पत्नी (पूर्व सरपंच) सुराना देवी और उनकी भांजी महिमा भी सवार थीं।

SPONSORED · राजेश मसाले के साथ

गांव से कुछ ही दूरी पर श्रीरामपुरा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।

कार के भीतर ही जिंदा जले 3 लोग

हादसा इतना भयावह था कि कार के दरवाजे नहीं खुलने के कारण रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुराना देवी और भांजी महिमा गाड़ी के भीतर ही फंस गए। तीनों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। कार में सवार रामसिंह की मां पूसी देवी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest News View All
Uttar Pradesh News View All
ADVERTISEMENT

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस

Care Health Insurance · Sponsored
Get Quote

Subscribe to our Newsletter

Top stories, breaking news & updates directly in your inbox.