TIL Desk लखनऊ:
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि................"यही इनका जीरो टॉलरेंस है कि न्याय नहीं मिल सकता। भारतीय जनता पार्टी थाने चला रही है, हथेली गर्म पुलिस नर्म। इतना भ्रष्टाचार कभी उत्तर प्रदेश की जनता ने नहीं देखा होगा"|
"इस बार भारतीय जनता पार्टी को न चंदा मिलने जा रहा, न दान, न चढ़ावा और न वोट मिलने जा रहा है" : अखिलेश यादव
"मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्री राम और दूसरा नाम संविधान। आस्था से खिलवाड़ किया है और अब लोकतंत्र से भी खिलवाड़ करने की तैयारी चल रही है": अखिलेश यादव
"जनता भी इंतजार कर रही है कि अपने वोट से इनको हटाएगी। जो लोग चुनाव नवम्बर में कराने चाहते थे, सितंबर में कर दे, हम लोग।तैयार हैं": अखिलेश यादव
"मैं बधाई देना चाहता हूं सिख समाज को जिनका बहादुरी का इतिहास है, इन्होंने भारत को कृषि के क्षेत्र में दुनिया में प्रतिष्ठा दिलवाई है": अखिलेश यादव
"देश के प्रधानमंत्री जी जब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करके गए थे तो दूसरे ही दिन वो ढह गया था, बीजेपी के लोग क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज करते हैं" :अखिलेश यादव
"ये जो संकट आ रहा है हम लोगों पर खाद का, डीएपी का इसकी जिम्मेदार सरकार ही है": अखिलेश यादव
"यूपी नंबर 1 है साइबर फ्रॉड में, कई केसेस तो सरकार रजिस्टर ही नहीं कर रही": अखिलेश यादव











