TIL Desk लखनऊ:
विकासनगर थाना क्षेत्र में भीषण आग की घटना... सब्जी मंडी तिराहे के पास स्थित एक मार्केट में जूते-चप्पल की दुकान में अचानक लगी भीषण आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।
ADCP दीक्षा शर्मा समेत विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार और सब्जी मंडी चौकी प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का अभियान तेजी से चला रही हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस और दमकल विभाग आग की वजह का पता लगाने में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा |
बाईट :: ADCP दीक्षा शर्मा











