TIL Desk लखनऊ:
आम आदमी पार्टी (आप) ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और भूमि खरीद घोटाले के विरोध में रविवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदर्शन किया।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय को प्रतीकात्मक रूप से 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजा। लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।











